कुछ मोहब्बतें खामोशी में जीती
कुछ दस्तक के इंतजार में जीती
राहे कितनी भी अलग हो लेकिन
गुजर-बसर करके यादो में जीती
हकीकत नज़र आती सम्हाल लेती
धड़कते दिल के संग प्यार में जीती
आँखें भीगती चर्चे आम होने पर
जिन्दगी 'उपदेश' फिर भी जीती
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X