आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

शून्य में शून्य हो जाने की सोच में पिघल रही।

                
                                                         
                            जिन्दगी देख लो अपनी तरह से चल रही।
                                                                 
                            
सुबह शाम में और शाम रात में बदल रही।।

बस मैं ठहरी हुई हूँ किसी के इंतजार में।
मेरा मन नासमझ उसके अन्दर हलचल रही।।

बार बार खुद को ही दर्पण में देख देखकर।
शून्य में शून्य हो जाने की सोच में पिघल रही।।

कब कैसे वह जुड़ गया जीवन के विस्तार में।
समझ नही पा रही समझ ही मेरी पिछल रही।।

मन कभी कोमल बन जाता और कभी कठोर।
असमंजस में डूबी 'उपदेश' धीरे-धीरे ढल रही।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
52 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर