जो बेवजह यादो में मंडराने लगे उसे क्या कहे।
उससे कहने को बहुत कुछ लब बहुत कुछ कहे।।
ये रिश्ता नाम का मोहताज नही दिलोदिमाग में।
फिर क्यों उसका ख्याल आकर बहुत कुछ कहे।।
मोहब्बत पास में रहे जरूरी तो नही हकीकत में।
उसको यों महसूस करूँ अंतर्मन बहुत कुछ कहे।।
उसका ख्याल आते ही सुकून सा आता 'उपदेश'।
जैसे थके हुए इंसान से अपना घर बहुत कुछ कहे।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X