आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कैसे करे एतबार

                
                                                         
                            वो एक बार कहे या फिर हजार बार।
                                                                 
                            
झूठ के पुलिंदे है कैसे करे हम एतबार।।

नुक़स सब में मगर तुम्हारे नुक़स ग़ज़ब।
पीछे ले जा रहे मुझे अच्छे नही आसार।।

जीना बे-मजा फिर भी जी रहे सहमे से।
हर साँस चाहती अच्छे दिन बुरे दुत्कार।।

मोहब्बत से निकल पाना लाजमी नही।
नींद टूटेगी जब कभी करेगें तब इन्कार।।

जीवन तो रंग मंच है 'उपदेश' सुनने का।
किराये की भीड़ में सम्भावनाएं अपार।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर