बड़े नसीब से किसी किसी को मिलता प्यार।
प्यार छुपाने वालों का भी जाहिर होता प्यार।।
लफ्जों से तो बच सकता मगर दिल धड़कता।
आँखों से बचना मुश्किल साफ झलकता प्यार।।
भूली बिसरी यादो का मंजर खलबल करता।
दिल पर काबू किसने पाया खुशनसीब है प्यार।।
जब तक उससे प्यार जीने का स्वभाव मजेदार।
सामने दिखा जरूर मासूम जाहिर करता प्यार।।
दिल में इज़हार करे लबों पर इंकार की भाषा।
इसी जद्दोजहद में 'उपदेश' उजागर होता प्यार।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X