रिश्ते जरूरत से अपना आकार लेते।
कहा जाता आमने-सामने प्यार देते।।
प्यार कहीं ऊपर बहुत ऊपर की घड़ी।
वर्ना तलाक रुस्वाई नही आधार लेते।।
बड़ी आसानी से कह देते आई लव यू।
इसके पीछे छुपे मतलब व्यवहार लेते।।
हकीकत में शायद ही कोई समझे प्रेम।
सब एक दूसरे से 'उपदेश' व्यापार लेते।।
जीतना सब चाहते निभाने का भार है।
जीते जी रिश्ते एक दूसरे से हार लेते।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X