हाल पूछने का हक है कि नही।
याद करने का हक नही जाता।।
मोहब्बत में दर्द होना आम बात।
बेवजह दर्द सुनाया नही जाता।।
दिल में छिपाकर जीना सीखा।
अब इसमें कोई और नही आता।।
अब गुजार लेते दिन उनके बगैर।
पर ख्वाब उनके बगैर नही आता।।
यों ही तस्वीर देख लेते 'उपदेश'।
बिना तस्वीर के नींद नही आता।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X