आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

फ़ूलों की महक

                
                                                         
                            फ़ूलों की महक को अनदेखा कर तोड़ते।
                                                                 
                            
चढा कर उनको किसके सम्मान से जोड़ते।।

जीते जी इन्साफ़ माँगता रहा हाथ जोड़कर।
नाइंसाफी की आहट को शैतान से जोड़ते।।

इंसान की वज़ह से इंसान आँसू बहाता रहा।
हर बेदर्द उसकी कहानी कानून से जोड़ते।।

मरे हुए इंसान को क्या मालूम कौन रोया।
जिन्दा रहने वाले लोग अभिमान से जोड़ते।।

अच्छे लोगों को याद कर सीख लेनी चाहिए।
दिखावा करने वाले लोग बेईमान से जोड़ते।।

जिन्दा इंसान माँगने लगा इंसान से 'उपदेश'।
पाखंड के दरबार में इसे भगवान से जोड़ते।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर