दुनिया की बंदिशें तोड़ देता अगर जुनून आता।
दीवाने का हाथ मिलता 'उपदेश' सुकून आता।।
ये इच्छाएँ कहीं का ना छोड़ेगी अगर तुम बदले।
तुम्हारी हर अदा पर जाने कब से सुकून आता।।
नतीज़ा जिंदगी में सब को माफ़िक नही मिलते।
लोग कहते इबादत करते रहने से सुकून आता।।
मेरी इबादत कुबूल होते होते रह गई तेरे बगैर।
सुकून तब तुझे ही नही मुझे कैसे सुकून आता।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X