तुम से अच्छे हम दिल नही मारा करते।
जिसपर आया दिल उससे वास्ता रखते।।
आज नही कल अपना भी रिश्ता होगा।
दिल वाले ठहरे हिम्मत नही हारा करते।।
कुछ लोगों की फितरत जलाने की होती।
झूठ बोलने में माहिर सदा किनारा करते।।
मेरी मोहब्बत पर निगाह बेवजह उनकी।
बाते इधर-उधर की मेरी ओर इशारा करते।।
ये दुनिया यहाँ दौलत से अपने 'उपदेश'।
जिन्दा रहकर अपने जी को मारा करते।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X