दरिया में डूब भी जाऊँ तो कोई गम नही।
जिस नाव पर सवार हूँ जानता हूँ भ्रम नही।।
बुनियादी जरूरत के लिए जुनून जरूरी है।
ऐसी कोशिश करने पर हार का काम नही।।
जीत की खुशी के आगे थकान दम तोड़ेगी।
सफलता कदम नही चूमी तो मेरा नाम नही।।
भावना का सम्मान करने वाले बहादुर होते।
मोहब्बत में उनकी परीक्षा का कोई दाम नही।।
हक़दार है वही लोग जो टिके रहते सत्य पर।
सीना मिलाते 'उपदेश' दीदार कोई इनाम नही।।
- उपदेश कुमार शाक्यावार 'उपदेश'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X