आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

दर्द युवा का

                
                                                         
                            समझे कौन दर्द युवा का,है दुविधा में जिंदगानी।
                                                                 
                            
फ़कत ख्वाहिस इनकी,बस लिखनी इक कहानी।
निशा दिवस परवान चढ़े,बस खातिर मंजिल की।
भाव भावना दिल में गूजे,अपने अभिवावक की।
इसी पटकथा में गुजरे, हर इक युवा की जवानी।
समझे कौन दर्द युवा का,है दुविधा में जिंदगानी।।
बरसों बरस करे तैयारी,निज लक्ष्य को पाने को।
इंतजार करता बरसों, एक इम्तिहान दे पाने को।
तन मन धन अर्पण करता, एक नौकरी पाने को।
जूझता दिल द्वंद्व से,निज पथ पर चल पाने को।
आशा निराशा के चक्रव्यूह से,गुजरे युवा जवानी।
फ़िर हो जाए लीक पेपर तो,दुविधा में जिंदगानी।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर