कुछ पल के लिए ठहरा जाए
लोगों को छोड़कर खुद की दुनिया में घूमा जाए
सारी बुराईयों को भूलकर
सिर्फ़ इस संसार की खूबसूरती देखी जाए
अपना क़ीमती वक़्त इस खूबसूरत लम्हा में गुजारा जाए
अपने हमसफ़र के साथ इस खूबसूरत नज़ारे को देखा जाए
इस पावन पल को दिल से जिया जाए
हंसी ख़ुशी इस खुशनुमा मौसम का आनंद लिया जाए
चलो, कुछ पल के लिए ठहरा जाए
इसकी शोभा को यादगार बनाया जाए
अपनो के साथ दिल से जिया जाए
इस खुशनुमा जिंदगानी को और खुशहाल किया जाए।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X