नन्हे से बच्चे के सपनों का
भरोसा तुम हो ....
मा पिताजी के दबाई का
भरोसा तुम हो ....
बीबी के शृंगार और बुढ़ापे की
भरोसा तुम हो....
अपने पेंशन के टेंशन का
भरोसा खुद तुम हो....
घर के दाने दाने खाने का
भरोसा तुम हो....
मुन्नी और मुन्ना के, भविष्य संवारने का
भरोसा तुम हो....
घर - गाड़ी का EMI का
भरोसा तुम हो....
बच्चों के स्कूल फीस का
भरोसा तुम हो ....
घर की रसोई में जलते उस चूल्हे का
भरोसा तुम हो...
हर रात चैन से सोते परिवार का भरोसा तुम हो..
जब सबके निवाले का
भरोसा तुम हो..
जब सब के जिम्मेदारी का
भरोसा तुम ही हो.....
जरा एक बार ठहरकर सोचो
जब सबके भरोसे का भरोसा एक दिन टूट जाए....
किसी सुबह तुम्हारी आवाज इस घर में न गूँजे,
तो क्या होगा?
तो तुम किसके भरोसे घर को छोड़ जाओगे ?
तुम्हारे लिए तुम एक इंसान हो,
लेकिन अपने परिवार के लिए...
तुम पूरी दुनिया हो...
तुम उनकी उम्मीद हो...
तुम उनका कल हो...
तुम ही उनका भरोसा हो।
सबसे बड़ा सवाल...
तुम्हारे जाने के बाद तुम्हारा परिवार सिर्फ तुम्हें याद करेगा,
या तुम्हारे बिना आर्थिक परेशानियों से भी लड़ेगा?
अपनों के लिए जीना बहुत बड़ी बात है, लेकिन अपने न रहने पर भी अपनों के सपनों को जिंदा रखना, उससे भी बड़ी जिम्मेदारी है।"
जीवन बीमा खरीदना मौत की तैयारी नहीं, अपनों की जिंदगी की सुरक्षा का वादा है।
एक भरोसा अपनों के नाम ...
क्योंकि भरोसा तुम ही हो ...
सिर्फ तुम ही हो .....
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X