जो वीर धरा पे
इतिहास बन गए
झुके न तिरंगा
भारतमाता की जय
फांसी चढ़ गए,
आजादी के लिए
तन-मन सब समर्पण
भगत सुखदेव राजगुरू
तिरंगे को अमरता मिले
सबकी याद बन गए,
वैसे तो यहां भी
कम गाल न बजे
इतिहास में ही
अविश्वास सा रचे
सच बलिदानी कर गए,
अमर बलिदान दिवस
देश के भविष्य में आस
सीने पे गोली
न संकोच कोई
हंस-हंस चढ़ गए।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X