आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अपनी मिट्टी से जोड़ती मइया

                
                                                         
                            छठ मैया का पर्व महान
                                                                 
                            
कार्तिक शुक्ल पक्ष में आता,
वैदिक युग से श्री गणेश
प्रकृति तादात्म्य समझाता।
लोक आस्था से जुड़ा पर्व
मातृभूमि का मौन निमंत्रण,
असीम आस्था अलौकिक रंग
निर्मल भाव गीत आमंत्रण।
नहाय खाय से आरम्भ होता
घण्टे छत्तीस निर्जला उपवास,
नदी तालाब जलाशय पूजास्थल
उषा अर्घ्य से पारण उपवास।
अस्ताचलगामी को पूजे पर्व
संतान आरोग्य कर दे पर्व ,
मानवता की उषा से आरम्भ
पारंपरिक प्रसाद ठेकुआ पर्व।
अब देश विदेश में गुंजायमान
प्रत्यक्षदेव सूर्य का महान पर्व,
राजा प्रियंवद जिसके प्रथमव्रती
कसार नारियल गन्ना अदरक पर्व ।
कहीं सूर्य की बहन छठ मइया
ब्रह्मा की मानस पुत्री यह मइया,
परम्परा लोकमान्यता भले अलग
अपनी मिट्टी से जोड़ती मइया।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
17 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर