शब्द विचारों का दर्पण,
है भावों का संसार,
शब्द नहीं केवल अक्षर,
ये मन के दिव्य उद्गार।
शब्द ज्ञान है, शब्द शक्ति है,
चेतन का विस्तार,
शब्दों से कवि गढ़ देता है,
सृष्टि का नव आकार।
शब्द भावना के वाहक,
हैं अनुभूति का विस्तार,
शब्द मौन की भाषा बनकर,
छू लेते हर द्वार।
शब्दों में सिमटा सागर,
है शब्द प्रेम आधार,
शब्द-साधक बन आओ मिलकर,
करें स्वप्न साकार,
करें स्वप्न साकार”
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X