यादों के इस सुंदर उपवन में,
कुछ वृक्ष मैंने भी लगाए हैं,
हो सकता है नागफनी हों,
पर मरु में उपजाए हैं,
तुम हो हरी-भरी धरा,
तुमने पुष्प उगाए हैं,
पर दिल पर उगकर ये मेरे,
वज्रकंटक कहलाए हैं,
तुम हो वसंत ऋतु सी छाती,
दृष्टि जिधर हो,
प्रकृति उधर ही हँस जाती,
हम तो हैं एक रेत का तूफ़ान,
सब ऋतुएँ यूँ ही निकल जाती,
तुम हो पूर्ण चंद की आभा,
शीतल हो क्षितिज पर छाती,
हम हैं रात अमावस की,
जो जग में सिर्फ़ अँधेरा लाती,
तुम उगते दिनकर की लाली,
सबने शीश झुकाए हैं,
हम हैं तेज़ धूप दोपहर की,
जिसे अकेला छोड़ सभी,
तेरे वृक्ष की छाँव में आए हैं |
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X