क्या तुम हमें कभी भूल पाओगे,
अगर तुम चाहोगे भी कभी ऐसे,
यादों को हमारी मिटाओगे कैसे?
कसमें जो खाईं साथ रहने की तुमने,
इश्क़ में जो किए वादे मिलने के तुमने,
दिल में मेरे अरमान जगाए थे तुमने,
ख़ुश रहने की तुमको दुआ दी थी हमने,
क्या इन दुआओं का बोझ लेकर चल पाओगे?
साँस में साँस जब तक चलेगी,
ज़ुबाँ नाम तुम्हारा ये रटती रहेगी,
आख़िरी वक़्त तक याद करते रहेंगे,
क्या हिचकियों को आने से रोक पाओगे?
मन जो तुम्हारा मेरे पास है,
उसे कैसे हमसे छुड़ाओगे,
दिल जो हमारा तुम्हारी क़ैद में है,
क्या धड़कनें इसकी रोक कर जा पाओगे?
- तरूण कुमार भारद्वाज
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X