कुमुदनियाँ भी लगीं खिलने,
जब साँझ चली रात को मिलने |
किसी को ख़बर तक ना हुई,
चाँदनी भी उतरी धरती पर,
फूलों पेड़ों पर बिखरने।
चपला चमकी छुप गयी,
चुप हो गयी बादलों से मिलके,
मलय समीर हँसा गयी पुष्पों को,
खेली उनसे हिल-मिलके।,
नलिनी भी झूमी चटक गयी,
चली भोर से मिलने।
मिलने पर मन क्यों खो जाता है?
परवाना शमा में जल जाता है,
बादल धरती पर बरसकर,
खुद को खाली कर जाता है,
गगन भी देखो दूर,
धरती से मिलकर एक हो जाता है,
चकोर भी देखो जीती है, रहती है,
स्वाती की एक बूँद को तरसने।
यह खेल ही कुछ निराला है,
सब पर ऐसा जादू डाला है,
सब भूल गए खुद को,
खुद से ही खो गए,
मिलकर एक दूसरे में ही बस गए,
दिलों की आग, मिलने पर,
लगती है सावन सा बरसने।
- तरूण कुमार भारद्वाज
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X