आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

गुरु वंदना

                
                                                         
                            गुरुवर तम के मध्य में, प्रज्ज्वल दिव्य प्रदीप।
                                                                 
                            
जिनकी पावन दृष्टि से, जागे चेतन-दीप।।

अंधकार अज्ञान को, हरते हृदय उदार।
अंतर में आलोक भर, खोल ज्ञान के द्वार।।

शिष्य-हृदय की भूमि में, बोए सत्य-विचार।
पुष्पित हो जब गुरु-कृपा, हो जीवन विस्तार।।

वेद-विभा, विज्ञान का, गुरु अनुपम आधार।
उनके श्रीचरणों तले, खिलता सृष्टि-विहार।।

गुरु की निर्मल साधना, करती मन निष्काम।
अहंकार गलने लगे, प्रकटे आत्म-प्रभाम्।।

जिनके पावन स्नेह से, दृढ़ होता संकल्प।
विपदा भी पथ से हटे, मिटते सकल विकल्प।।

गुरु वाणी का एक कण, सुधा-सिन्धु सम जान।
आत्मसात् जिसने किया, पाया अमृत-ज्ञान।।

विनय, विवेक, सदाचरण, गुरु-पद के उपहार।
इनसे ही उज्ज्वल बने, व्यक्ति का व्यवहार।।

उपदेशक भर गुरु नहीं, गुरु जीवन आधार।
क्षण भर गुरु संपर्क से, खिलता हृदय-विहार।।

उऋण नहीं गुरु-ऋण कभी,कर दो सब कुछ दान।
शीश झुकाकर कीजिए, नित गुरु का सम्मान।।
-सुशील शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर