आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

क्रिकेट बस क्रिकेट है जीवन नहीं

                
                                                         
                            क्रिकेट जीवन नहीं हो सकता
                                                                 
                            
क्रिकेट भारतियों की
रूह में समाया है
उसने कब्जाया है
हमारी भावनाओं को
क्रिकेट बन गया है धर्म
जो नहीं होना चाहिए।

हम पूजते हैं क्रिकेट
और उसके खिलाड़ियों को
लुटा देते हैं अपना सबकुछ
बना देते हैं उनको भगवान
ऑस्टेलिया ,इंग्लैंड ,न्यूजीलैंड
क्यों है क्रिकेट में सबसे ऊपर
क्योंकि इनके लिए क्रिकेट
बस एक खेल है
धर्म नहीं
ना ही ये अपने खिलाड़ियों को
भगवान मानते हैं
ये नहीं सोचते कि
हम खेल में हारेंगे या जीतेंगे
ये नहीं सोचते कि क्रिकेट मैच हारने
पर दुनिया खत्म हो जाएगी।
इनके देश में विश्वकप में हार में
नहीं मनाया जाता है राष्ट्रीय शोक
न ही जीत में ये पागल होते हैं।
इनके देश में न ही कोई
क्रिकेट का भगवान है
न कोई मास्टर ब्लास्टर
न कोई किंग है।
इस लिए ये जीतते हैं
बार बार विश्व कप
ट्राफी को रखते हैं
अपने पैरों के नीचे।

एथलेटिक्स ,हॉकी ,
भाला फेंक ,मुक्केबाजी
सब में हम हारते हैं
लेकिन मन सिर्फ
क्रिकेट की हार से दुखता है
भारत अगर तुम्हें जीतना है
क्रिकेट में विश्वकप
तो क्रिकेट को क्रिकेट की तरह खेलो
मत जोड़ो उसे अपनी आत्मा से
न ही किसी खिलाड़ी को दो
भगवान का दर्जा
क्रिकेट बस क्रिकेट है
जीवन नहीं।

-सुशील शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर