आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

उम्र हो गई तेरी

                
                                                         
                            उम्र हो गई तेरी
                                                                 
                            
ले अब उम्र हो गई
तेरी
और तू !
हाँ ?हाँ! तू?
बगुले सा खड़ा
एक टांग पर
बाँधें टकटकी,
लगाये कामनाओं
की ढेरी।

सुन ले समझ ले
उम्र हो गई तेरी।

समाज की भलाई
में निवेशित होती थी
तेरी आत्मा औ
आँखों की बिनाई।
बताती सुनाती
और पढ़ाती थी
जाती हुई पीढ़ी।

और तू ले विज्ञान से
ले जीवन प्रत्याशा!
की बढ़ायी।

ययाति सा
के कोई ब्रह्म
राक्षस सा
बुन रहा सपने
अपने,!
बो रहा कर्मबीज
अपने,?!
अपने फ़क़त अपने
स्वार्थ ऑ वासना की
चाशनी में पगे ,
माँग रहा
बरगद से जीवन के
कल्पवृक्ष सी उमराई।

पर तुझे पता नहीं
कब काल बुझा देगा!
जीवन की रौशनाई !!!
उम्र हो गया तेरी।
अब तो समझ ले
भाई!

सूर्यकांत शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर