आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बढ़ती उम्र औ जिम्मेंदारी हिला देती है

                
                                                         
                            रिश्ते,,
                                                                 
                            
रिश्तों की ना पूछ,
जन्म से मिलते हैं
चकोर से।
जीवन के सोपानों में
बढ़ते हैं,
रिश्ते नए नकोर से।
यौवन में तो बस
चाँद औ चकोर से।

बढ़ती उम्र औ जिम्मेंदारी हिला देती है ,
इन्हीं रिश्तों की डोर सी।
सुख सुविधा और सम्मान की दौड़,
बढ़ा देती है,
इन प्यारे से रिश्तों में होड़ सी।

रिश्ते टूटते हैं
रिश्ते हो जाते हैं
बेमेल से।
उम्र भी बढ़ती रहती
पोर -पोर
रिश्ते भी चलते हैं
अपने अपने अंतिम
छोर की ओर।

जीवन की संध्या में
रह जाता है
इंसा फिर से अकेला
ढूंढता है फिर वही
रिश्तों से सराबोर की भोर सी।
ढूंढता है फिर वही
रिश्तों से सराबोर की भोर सी।
-सूर्य कांत शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर