आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कभी यूं ही बात हो

                
                                                         
                            कभी यूं ही बात हो,,,,,
                                                                 
                            

कभी यूं ही बात हो,
कुछ अपनी कुछ जग
की बात हो।
दुनिया से खाए ज़ख्मों
की बात हो,
कुछ मन में उमड़ती
घुमड़ती टीस की बात हो।
कभी यूं ही आवारा से
घूमते बचपन की बात हो।
कभी यौवन में झूमते
सपनों की बात हो।
कभी घर गृहस्थी की
गुत्थियों की बात हो।
कुछ राग विराग में
डूब कर बात हो।
कुछ भक्ति कुछ सत्संग
कुछ यम नियम योग की बात हो।
सब स्वार्थ,विकार तज कर,
मानवता की गरिमा से
परिपूर्ण बात हो।
कुछ पैकर से पैकर
कुछ रूह से रूह
की बात हो।
कभी गलबहियां डाले
दूर तक जीवन डगर में
चलते चलते ' उसे ' खोज कर,
उसी से बात करने की बात हो।
-सूर्यकांत शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर