आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आज का सत्ता पक्ष

                
                                                         
                            जंग की भांग,,,
                                                                 
                            

गणराज्य वर्तुल में
मची हुई है जंग!
वोट और चोट
आकलन में
घुल गई है भांग।
अब के सत्र में
क्या कनिष्ठ सभा !
क्या वरिष्ठ सभा!
क्या पक्ष?
और क्या ही विपक्ष!
बस खेल रहे
हैं दाग के फ़ाग?
कभी अतीत के
कभी वर्तमान के
दिखाए जा रहे हैं
दिए जा रहे हैं
दागे जा रहे हैं
दलीलों के दाग?!
समय चक्र भी
गवाह बना
मुंह बाए ताकता
करता ता ता थैया।
कभी आज का
विपक्ष भी
सत्ता पक्ष था?!

आज का सत्ता पक्ष
कभी विपक्ष था!?
अब तो कौरव-पांडव
द्युतसभा भी
लजा कर पदच्युत
हुई जाती है!!!
जनता बेचारी अब तो
बावरी हुई जाती है
कौन सुने कौन कहे
उसकी गाढ़ी कमाई
अब तो इस जंग की
भांग में घुली और
इस भांग में धूली
हुई जाती है????!
-सूर्यकांत शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर