आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बस जब नानक मन में समाते हैं

                
                                                         
                            जब नानक मन में,,,
                                                                 
                            

जब नानक मन में
समाते हैं,
रूह से रूह के संवाद
सुहाने लगते हैं।
अर्पण ऑ समपर्ण
अपनी अलख जगाते हैं,
जब नानक मन में समाते हैं ।
करुणा प्रेम और संवेदना,
अपना अर्थ बताते हैं
जब नानक मन में
समाते हैं।
कर्म पर अडिग हो
सर्वस्व वारने को
सद्य कर जाते हैं
जब नानक मन में
समाते हैं।
सुरा सो पहचानिये
जो लरे दीन के हेत
को चरितार्थ कर जाते हैं
जब नानक मन में
समाते हैं।
हिंद के असल बाशिंदे तर कर
भव सागर से पार
उतर जाते हैं
सारे विश्व में
एक नज़ीर नमूदार
हो जाती है,
जब नानक मन में
समाते हैं।
गुरु दशावतार हो
अपनी बाल किशोर
संतान तक,
धर्म हेत वार जाते हैं,
जब नानक मन में समाते हैं।
आज भी नानक
स्वर्ग से उतर
तुझ में,मुझ में,
ज्ञान-भक्ति -अध्यात्म
औ शस्त्र- शास्त्र में
आ कर्म क्षेत्र में आ
समाते है,
हाँ! जी हाँ !
किरपा कर जाते हैं,
देव दीपावली का पर्व
अपने अर्थ में साकार हो जाता है,
बस जब नानक मन में समाते हैं।
आपका मित्र
- सूर्यकांत शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
19 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर