आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हवा में जहर

                
                                                         
                            हवा में इतना जहर
                                                                 
                            
क्यूं है?
सियासत में इतनी बेरूखी
क्यूं है?
आलमी आलूदगी* है,
*वैश्विक प्रदूषण
आवाम में भी
चुप्पी की हद तक
बेहूदगी क्यूं है!?!

आब- ए- यमुना*
यमुना का जल*
इतना जहरीला क्यूं है!?
हर बरस क्या
बरस दर बरस
रूह ए दिल्ली
साँसों की किल्लत,
आलूदगी की ज़िल्लत
से मरती क्यूं है?!!!

कभी नूर- ए-कुदरत*
प्रकृति*
दिखता था,
खिलता था,
मेरे खेतों में!
अब ये पराली के धुएं का
दमघोंटू,कालकूट सा
जहर क्यूं है?।
कभी हुआ करता था
रूमानी ओ दिलकश
शोख सा,
कमसीन सा
सर्दी का मौसम,
ये शैतान का तिलिस्म
बना क्यूं है?
जम्हूरियत ए मरकज़
में,
ये बे शउर,बे मुरव्वत
सी रस्म क्यूं है?!
ये शब ए रात में,
ये श्राद्धों में,
अश्कों की नफ़री
बढ़ाती नामुराद
रवायत क्यूं है???
-सूर्य कांत शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
16 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर