आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

वनों के कटान से निकालो निकालो हवा हूँ मैं हवा हूँ मैं

                
                                                         
                            हवा हूँ मैं,,
                                                                 
                            
सनसनाती लहराती
मदमस्त हवा हूँ,मैं।
मुझे था गुमां
सबसे ऊपर आज़ाद
हूँ मैं।

यहाँ से वहाँ तक
वहाँ से कहाँ तक
प्रकृति का अनरूप सी
हवा हूँ मैं।
सभी को प्रिय हूँ
सभी के हिय में हूँ मैं।
कभी बादल कभी बिजली
कभी आंधी कभी तूफ़ाँ
हूँ मैं।

मानव और प्राणिमात्र
की प्राणवायु
योगियों का योग्य भोज्य
हूँ मैं।
हैं पर ये क्या
स्वच्छ से मालिन सी
बदहवास सी बेहया
हुई हूँ मैं ?!
उड़ती थी बादलों सी
घूमती थी तितलियों सी
बस मानव के लालच
का शिकार हुई हूँ,मैं।
सोचती हूं,बयार थी
मलय समीर थी
के बाद- ए -सबां।
अब तो धूल का
गुब्बार हूँ मैं।
सियासत का लंगड़ी मार
हथियार हूँ मैं।
हवा थी
हवा नहीं हूँ मैं
हवा थी
हवा नहीं हूँ मैं ।
अपने लालच को
तनिक तो संभालो
कंक्रीट के जंगल से
खेतों के रसायन से
वनों के कटान से
निकालो निकालो
हवा हूँ मैं हवा हूँ मैं
सुनो तो सुनो तो
हवा हूँ मैं हवा हूँ मैं।
-सूर्य कांत शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
9 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर