आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हर बार एक नया प्रश्न!?!

                
                                                         
                            हर बार एक नया प्रश्न!?!
                                                                 
                            

मेरा लोकतंत्र प्रश्न पूछता है,
पुराने को छोड़
नया नकोर।
हर बार नया?!
राजनीति कहती है,
अरे फिर नया प्रश्न
मुझ से,हम से!?
उत्तर प्रत्युत्तर
होता है,
हैं! हैं,, हा... हा..।

वोट लेने,
सब्ज़ बाग़ दिखाने,
और तो और
ख़्वाब सोचने का
जिम्मा हमारा होता है।
जनता जनार्दन तो
बस उम्र दराज
बाशिंदा होता है।

पर लोकतंत्र का
वंशज है
के मानता ही नहीं।

हर बार के नए नए
प्रश्नों की झड़ी से
हैरां! परेशां,!?
सियासत मुस्कुरा कर
कहती है।
हमारा लोकतंत्र
हर नए प्रश्न से
परिपक्व होता है।

फिर धुर विरोधी
सियासत के छुटभय्यों
का नव जन गठबंधन
जवां होता है।

रोज़ रोज़ की
सियासती मुहब्बत से
नेताओं का सत्ता से
इश्क रवां होता है।
जनता औ लोकतंत्र का
प्रश्न पूछने का जज़्बा
तबाह होता है।

-सूर्य कांत शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर