बाल गणेश का हुआ जन्म,
जश्न में इनकी सब हुए मगन।
सब मिलकर इनको रिझाएं,
बाल गणेश जी आएं।
शिव पार्वती के ये लाल कहलाते,
मोदक इनके मन को भाते।
रुचि-रुचि सब भोग लगाएं,
बाल गणेश जी आएं।
देवों में प्रथम पूज्य कहलाते,
फूलों की सब वर्षा बरसाते।
सब मिलकर इनको मनाएं,
बाल गणेश जी आएं।
मूषक की ये करते सवारी,
विपदा हरते जग की सारी।
विघ्नहर्ता यह कहलाएं,
बाल गणेश जी आएं।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X