आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आइसक्रीम और रसगुल्ले जब मन को ललचाते थे।

                
                                                         
                            बीत गया जो पल,
                                                                 
                            
ढूँढें हम उसको फिर ज़िंदगी में....

वो सुनहरा पल..
है हमारा प्यारा सा बचपन।

वो पल...
जब हमें स्कूल की छुट्टियाँ बहुत भाती थीं,

संग अपने मौज-मस्ती लाती थीं।

वो पल..
जब हर छुट्टी में हम घूमने जाते थे,

गर्मियों के दिन हिल स्टेशन पर बिताते थे।

वो पल..
जब मम्मी-पापा का संग सबसे प्यारा लगता था,

जब इन्हीं में हमारा सारा जग बसता था।

वो पल ...
जब नाना-नानी से हम कहानियाँ सुनते थे,

ननिहाल की गलियों में अपनी मनमानियाँ करते थे।

वो पल ..
जब हर साल धूमधाम से हम अपना जन्मदिन मनाते थे,

सबसे उपहार पाकर खिलखिलाते थे।

वो पल ...
जब सादी रोटी से हम भागते थे,

आइसक्रीम और रसगुल्ले जब मन को ललचाते थे।

वो नादान और अनमोल पल...
जो दिल के कोने में हैं छुपे,
जिनको हम कभी न भूलें.....।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
9 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर