बिना तेरे भी ..ख़ुद को जी रहा हूं मैं
अब कुछ रोज़ से, तेरे गम में
मैं रोया भी ..नहीं हूं
चूंकि आंसुओं को अपने, बड़े हुनर
से पी रहा हूं मैं ...
जिंदगी में कुछ कमियाँ सही,
आँखों में कोई सपना, भी न सही
पर दर्द, तेरे ज़ख्मों का, झुका दे मुझको
मेरे ख़ुद के किरदार से,
अब उनमें, ऐसा असर नहीं...
माना कि तेरे साथ से, मैं था वट वृक्ष की तरह
मेरी पत्तियां, फूल और महक थी तेरे ही नाम से
पर तुमसे ..कट जाने के बाद भी, जिंदा हूं
और अपनी जड़ों से, जी रहा हूँ मैं....
हां..बिना तेरे भी ..ख़ुद को जी रहा हूं मैं
तुमसे फासलों का अफ़सोस अब जताता नहीं
तेरे गम में...कभी खुद को रुलाता नहीं
अपने आंसुओं को, बड़े हुनर से पी रहा हूं मैं
हां..तेरे बिना भी, जी रहा हूँ मैं....
-सुरजीत कुमार मनन
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X