आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

इंकलाब

                
                                                         
                            इंकलाब किताबों में नहीं लिखा होता है,
                                                                 
                            
वो नारों से नहीं, खून से लिखा होता है।
वो क्लासरूम की दीवारों पर नहीं पलता है,
वो सड़कों पर, गलियों में चलता है।

इंकलाब भाषण से नहीं आता है,
वो भूखे पेट से उठ कर आता है।
जब रोटी छीन ली जाती है थाली से,
तब उठता है एक हाथ हर गली से।

इंकलाब टाई-सूट वाला नहीं होता,
वो फटे कुर्ते वाला होता।
जिसके पैर में छाले पड़े होते हैं,
पर आँखों में उसके उजाले होते हैं।

किताबों ने इंकलाब को बेच दिया है,
सिलेबस में एक चैप्टर कर दिया है।
असली इंकलाब तो अभी बाकी है,
जो सड़कों पर लिखा जाना बाकी है।

वो इंकलाब जो कुर्सी से नहीं डरता,
वो लाठी-गोली से नहीं मरता।
वो हर दिल में आग लगा देगा,
और जुल्म की जड़ें हिला देगा।

आओ वो इंकलाब हम लाएँगे,
जो किताबों में नहीं मिल पाएँगे।
जो जिएगा हर मजदूर-किसान में,
और गूँजेगा पूरे हिंदुस्तान में।
-सुरजीत क्रान्ति
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर