जिंदगी में ,
खुशियाँ कम - -
और ,
अरमान बहुत है - -
जिसे भी ,
देखो - -
परेशान बहुत है l
करीब से देखा - -
तो निकला ,
रेत का घर - -
दूर से देखा ,
तो उसकी - -
शान बहुत है l
सभी कहते हैं ,
सच का कोई - -
मुकाबला नहीं ,
मगर - -
आज भी ,
झूठ की - -
पहचान बहुत है l
मुश्किल से मिलता है ,
आदमी यहाँ - -
यूँ तो कहने को,
इंसान बहुत है l
-सुरेश कुमार झा 'अल्हर'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X