इस युग में अधर्मी, अधर्म करने से अब डरते नहीं हैं
सहस्रों कुकर्म करके भी अब पाप के घड़े भरते नही हैं
कैसे पहचानेंगे आप?इस कलयुग के रावण को श्रीराम
इस दौर के दुराचारी रावण, प्रत्यक्ष वार करते नहीं हैं
मुखौटे के अंदर मुखौटे लगाकर छल करेंगे, इर्द-गिर्द
दशानन की तरह सम्मुख,अपने शीश ये धरते नहीं हैं
आइए प्रभु ! अंतर्मन में पल रहे दंभ को जला दीजिए
महज पुतले जलाने से इस युग के रावण मरते नहीं हैं
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X