आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

शब्द सिद्धि

                
                                                         
                            गणपति का नाम जपूँ, मन में जागे आस।
                                                                 
                            
शब्दसिद्धि की साधना से, भावों का हो विकास।
विघ्नहर्ता जब साथ हों, मिट जाए हर पीर।
शब्दों में फिर शक्ति जगे, भाव बनें गंभीर।

गणपति दें बुद्धि हमें, वाणी में हो सार।
शब्दसिद्धि से सज उठे, लेखन का संसार।
अक्षर-अक्षर पुष्प बनें, भाव बनें उपहार।
माँ शारदे की कृपा मिले, मुखरित
हो विचार।

गणपति मेरे लेखनी के, बन जाएँ आधार।
शब्दसिद्धि से जन-मन तक, पहुँचे प्रेम अपार।
मन निर्मल, वाणी मधुर हो, लेखन हो कल्याण।
गणपति और शब्दसिद्धि से, सफल हो हर अरमान।
-सुनीता तिवारी"सरस"
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर