आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ख्वाब सांसद बनने के

                
                                                         
                            ख्वाब सांसद बनने के
                                                                 
                            

ख़्वाब सांसद बनने के पर मिले न कोई वोट।
रातभर भूखे करवट बदले खाई दिल पर चोट।

खाई दिल पर चोट ये कैसी किस्मत हमारी,
अगली साल जीतने की फिर से करी तैयारी।

वोट देने के लिए अब भी तैयार नही हुआ कोई,
मेरी ही मति मारी गई जो अपनी प्रतिष्ठा खोई।

अपनी प्रतिष्ठा खोई कोई सीधे बात न बोले,
ऐसे लगा जैसे कि कोई बरसाए बम के गोले।

लोगों का नज़रिया देख तब मेरा सिर भन्नाया,
गुस्से से चेहरा लाल तब मन को शांत कराया।

क्रोध की ज्वाला हुई शांत तब मन को समझाया,
चुनाव में खड़ा न होना मुझको अपना मन बनाया।

सुमन अग्रवाल "सागरिका"
आगरा



 हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर