रात अमावस मन हुआ,
जगा परिंदा एक।
खिली चांद-सी रोशनी,
जीवन का अतिरेक।
बीती अमा विभावरी
पहन चांदनी ताज।
चांदी के धागे बुने
बिछी रोशनी आज।
बीत गई दीपावली,
रीत गई अब रात।
मन में भर लें रोशनी,
करें सुबह की बात।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X