आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

प्रकृति के अनगिनत रंग

                
                                                         
                            रंग इस दुनिया में बिखरे हैं इतने,
                                                                 
                            
भ्रम के भँवर में भटकता है जीवन जितने।
प्रकृति के रूप को कोई समझ न पाया है,
समझा जिसने रहस्य, वही निखर आया है।

कहीं धूप की तपिश है, कहीं छाँव का डेरा,
कहीं फूलों की खुशबू, कहीं काँटों का बसेरा।
कहीं सागर की गहराई, कहीं नदियों की धारा,
प्रकृति के हर रूप में छिपा है सत्य हमारा।

कभी पतझड़ सिखाता है, बिछड़ना भी जरूरी है,
कभी बसंत बताता है, खिलना भी जरूरी है।
कभी आँधी गिराती है, कभी तूफान उठाता है,
प्रकृति का हर एक बदलाव, जीवन-पाठ पढ़ाता है।

न रंगों से भ्रमित होना, न रूपों पर इतराना,
प्रकृति के इस विधान को, हृदय से समझ जाना।
जो बाहरी चमक से आगे, भीतर झाँक पाता है,
वही जीवन के रहस्यों को समझकर निखर जाता है।
-सूबा लाल ' अंजाना '
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
12 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर