आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

शिक्षा के उजाले भीम, अधिकारों के सितारा।

                
                                                         
                            नारियों के मसीहा भीम, नारियों के सहारा,
                                                                 
                            
शिक्षा के उजाले भीम, अधिकारों के सितारा।
समता के पुजारी भीम, न्याय के हो देवता,
बाबा साहेब नारी के उत्थान के हो रास्ता ।

कहा शिक्षित होगी नारी,तो संसार बदलेगा,
नारी जब पढ़ेगी तभी, परिवार बदलेगा।
कलम देकर हाथों में, अंधेरा मिटाया,
उसे आगे बढ़ने के,हक़ को दिलाया।
नारियों के मसीहा भीम, नारियों के सहारा,
शिक्षा के उजाले भीम, अधिकारों के सितारा।

विवाह हो या संपत्ति हो, मिले अधिकार नारी को,
मिले सम्मान जीवन में, मिले अधिकार बेटी को।
हिंदू कोड बिल लाकर , नई राह दिखाई ,
विरासत- विवाह में भी, बराबरी की बात उठाई ।
अधिकारों की खातिर तुमने, पद तक छोड़ डाला ,
नारी के स्वाभिमान हेतु, संघर्ष कर डाला ।

न पुरुषों से कोई छोटा, न नारी उनसे कमतर है,
समान अधिकार ही मानवता का स्वर है।
नारी को न समझो,घर की चारदीवारी तुम,
वो भी हैं राष्ट्र निर्माता, ये बात स्वीकारो तुम।
नारियों के मसीहा भीम, नारियों के सहारा,
शिक्षा के उजाले भीम, अधिकारों के सितारा।

संविधान में सबको तुमने, समान अधिकार दिया,
जाति-धर्म,लिंग से ऊपर,उठने का आधार दिया।
स्वतंत्रता और समता का, तुमने संदेश दिया,
स्वयं निर्णय लेने का हर नारी कोअधिकार दिया।

आज बेटी पढ़ रही है, आसमान छू रही है,
हर क्षेत्र में आगे बढ़कर, नई पहचान बुन रही है।
वो सेना में, विज्ञान में, प्रशासन में छाई है,
बाबा साहेब की सोच ने, नई राह दिखाई है।
नारियों के मसीहा भीम, नारियों के सहारा,
शिक्षा के उजाले भीम, अधिकारों के सितारा।

नारी का सम्मान जहाँ राष्ट्र वह महान है,
नारी की मुस्कान में ही, भारत का सम्मान है।
जब तक दुनिया में नारी का, अधिकार अधूरा होगा,
बाबा साहेब का सपना ,कभीनहीं हुआ होगा।
नारियों के मसीहा भीम, नारियों के सहारा,
शिक्षा के उजाले भीम, अधिकारों के सितारा।
 – सूबा लाल ‘अंजाना’
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर