जिन पौधों को सींचा माली,
उनमें सुंदर फूल खिले।
जब बगिया में खुशबू फैली,
भूल गए वे मिट्टी मैले।
जिसने धूप स्वयं में झेली,
छाया देकर उन्हें बचाया।
उनकी खुशियों की खातिर,
अपना सुख भी भूल गया।
फूलों! इतना याद रहे तुम,
माली का उपकार न भूलो।
जिसने जीवन दिया तुम्हें,
उसके प्रेम को कभी न भूलो।
-सूबा लाल ' अंजाना '
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X