आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हौसले बुलंद हों तो पत्थर में भी राह निकलती है कहीं।

                
                                                         
                            हालात नहीं, हौसले इंसान की तकदीर लिखते हैं,
                                                                 
                            
जो मुश्किलों से लड़ते हैं, वही नई तस्वीर लिखते हैं।
कहाँ आसान होता है काँटों भरी राहों पर चलना,
मगर जिनमें जुनून होता है, वे पत्थरों पर भी लकीर लिखते हैं।

न दौलत से मुकद्दर बनता, न शोहरत से पहचान होती है,
हिम्मत जिनके सीने में हो, उनकी अलग उड़ान होती है।
तूफानों से टकराकर जो अपना रास्ता बनाते हैं,
वही लोग इतिहास के पन्नों पर अपना नाम लिख जाते हैं।

अँधेरों से कभी डरकर उजालों की तलाश मत छोड़ना,
गिरकर संभलना, मगर आगे बढ़ने का प्रयास मत छोड़ना।
समय भले ही लाख परीक्षा ले, विश्वास बनाए रखना,
अपनी मेहनत और हौसलों पर कभी सवाल मत करना।

हालात तो बदलते रहते हैं, बदलने का नाम जिंदगी है,
हौसलों से मंजिलें पाना ,इंसान की असली बंदगी है।
तकदीर की लकीरें हाथों में हों, यह जरूरी तो नहीं,
हौसले बुलंद हों तो पत्थर में भी राह निकलती है कहीं।
-सूबा लाल 'अंजाना'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
9 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर