आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हारकर जीत जाना

                
                                                         
                            हारकर हार भी जाए तो कोई बात नहीं,
                                                                 
                            
हारकर जीत जो जाएँ, तो बड़ी बात हुई।
गिरकर ही संभल जाना तो है हुनर कोई,
गिरकर जो भी उठ जाए, वही सिकंदर है।

मंजिलें मिलती नहीं कोई भी आसानी से,
राहें भी बदल जाती हैं परेशानी से।
जो कोई ठोकरों से सीखकर आगे बढ़ता ,
वही इतिहास के पन्नों का एक कारीगर है।

हार से हौसला कभी न टूटना चाहिए,
मुश्किलों में कदम भी नहीं रुकना चाहिए।
जीत भी उसी की होती है अंत में जाकर,
जिसका विश्वास प्रयासों में सदा निरंतर है।

हारना कुछ नहीं केवल एक पड़ाव होता है,
जीत का रास्ता भी इसी से होकर जाता है।
जो हार को भी अपनी ताकत बना लेता है,
वही जीवन की बाजी जीतता बराबर है।
-सूबा लाल ' अंजाना '
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
23 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर