आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बुद्ध के सहारे नैया

                
                                                         
                            बुद्धम् शरणम् गच्छामि...
                                                                 
                            
धम्मम् शरणम् गच्छामि...
संघम् शरणम् गच्छामि...

हे गौतम बुद्ध, हे करुणा के सागर,
जीवन नैया के आप ही खेवैया...

जिंदगी की नाव सागर चली जा रही है,
पतवार जिसके हाथ, वही संभाले जा रहा है।
खेवैया हैं गौतम बुद्ध, राह दिखा रहे हैं,
सत्य की सवारी पार चली जा रही है।

भजन गाते जीवन की डगर जा रहे हैं,
भवसागर के पार नैया चली जा रही है।
जाना है उस पार, लक्ष्य अभी दूर है,
मंजिल के समीप नैया चली जा रही है।

बुद्ध के सहारे नैया चली जा रही है,
सत्य की राहों पर बढ़ती जा रही है।
बुद्धम् शरणम् गच्छामि, मन गाता जा रहा है,
भवसागर से पार नैया चली जा रही है।

बुद्ध के सहारे नैया चली जा रही है,
करुणा की धारा में बहती जा रही है।

जब भी जीवन में अंधियारा छा जाता है,
मन का दीपक बुझने-बुझने लग जाता है।
बुद्ध के उपदेशों से प्रकाश तब मिलता है,
सत्य का मार्ग हृदय में खिलने लगता है।

मोह-माया के बंधन को तोड़ते जाना,
मन में मैत्री और करुणा जगाते जाना।
नफरत की दीवारों को गिराते जाना है,
प्रेम का संदेश जग में फैलाते जाना है।

बुद्ध के सहारे नैया चली जा रही है,
सत्य की राहों पर बढ़ती जा रही है।

धम्मम् शरणम् गच्छामि, मन गाता जा रहा है,
भवसागर से पार नैया चली जा रही है।

न कोई ऊँचा, न कोई नीचा,
सबके भीतर बुद्धत्व का बीज है।
प्रेम और करुणा जीवन का आधार,
मानवता ही सच्चा धर्म विशेष है।

कर्मों से जीवन महान बनाना,
दुखियों के आँसू पोंछते जाना।
सत्य-अहिंसा का दीप जलाकर,
जग को प्रेम का मार्ग दिखाना।

नैया डगमग हो, तू घबराना नहीं,
बुद्ध के संदेश को भूल जाना नहीं।
धैर्य की पतवार हाथों में रखना,
सत्य के पथ से कभी हटना नहीं।

बुद्धम् शरणम् गच्छामि...
धम्मम् शरणम् गच्छामि...
संघम् शरणम् गच्छामि...

ॐ नमो बुद्धाय...
ॐ नमो बुद्धाय...

जीवन की नैया है बुद्ध के सहारे,
चलती रहेगी ये भवसागर के किनारे।
सत्य की पतवार, करुणा की धारा,
बुद्ध के चरणों में जीवन हमारा।

बुद्ध के सहारे नैया चली जा रही है,
मंजिल के समीप ये बढ़ती जा रही है।
संघम् शरणम् गच्छामि, मन गाता जा रहा है,
भवसागर से पार नैया चली जा रही है।

बुद्धम् शरणम् गच्छामि...
धम्मम् शरणम् गच्छामि...
संघम् शरणम् गच्छामि...

हे गौतम बुद्ध...
हम सबको सत्य का मार्ग दिखाते रहना...
-सूबा लाल ' अंजाना '
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
12 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर