भरोसा कोई शब्द नहीं, यह दिल का एहसास है,
टूट जाए अगर एक बार, तो जीवन भर की प्यास है।
इसे कमाना कठिन बहुत, खोना पल भर का काम है,
भरोसे की बुनियाद पर ही, रिश्तों का मुकाम है।
जब राहों में अँधेरा हो, और उम्मीदें टूट रही हों,
जब अपने भी साथ छोड़कर, दूर कहीं जा रहे हों।
तब जो हाथ पकड़कर कहे, तू हिम्मत मत हारना,
ऐसे सच्चे भरोसे को, जीवन भर नहीं भुलाना।
भरोसा रखो खुद पर भी, और नेक इरादों पर,
सत्य, प्रेम और कर्म के, सुंदर से वादों पर।
परीक्षा में जो साथ रहे, वही भरोसे की पहचान है,
भरोसा ही जीवन का सबसे, खूबसूरत सम्मान है।
-सूबा लाल ‘अंजाना’
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X