आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हिंदी हमारी पहचान है

                
                                                         
                            हिंदी हमारी पहचान है
                                                                 
                            
हिंदी हमारी भाषा है यही हमारी अभिलाषा है
हिंदी भाषा से प्यार है इसके बिना लगता मूक सारा संसार है
गद्य , पद्य, दोहे , किस्से - कहानियाँ साहित्य इसका विशाल है
इसमें अपने देश की मिट्टी की खुशबू है यही हमारी संस्कृति है
लिपि देवनागरी है जो हिंदी के नाम से जानी जाती है
हर शब्द में सम्मान इसके हर वाणी में प्यार है
राष्ट्रभाषा हमारी हिंदी है अभिलाषा हमारी हिंदी है
हिंदी ही हमारी जिज्ञासा है हिंदी ही हमारी आशा है
इसमें भरा इतना प्यार लोग सहज ही इसे अपनाते हैं
हिंदी हमारी मातृभाषा है और यही भारत की पहचान है
हिंदी ने ही मुझे जीना सिखाया है मुझे इस पर अभिमान है
हिंदी ने ही मेरे दिल में कविता लिखने का भाव जगाया है
हिंदी ही देश की शान है जान है और आन है
इसलिए मेरा देश हिन्दुस्तान है
सोनी गुप्ता
कालकाजी नई दिल्ली -19


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर