कैसे कहूँ कि आप कौन हो मेरे लिए
आप प्रेम की परिभाषा हो मेरे लिए
मेरी ज़रूरत हो
मेरे लिए ज़रूरी हो
मेरी दुनियां हो
मेरा अस्तित्व हो
मेरी जान हो
मेरा हर एक ख्वाब हो
मेरी हक़ीक़त हो
मेरा सबकुछ हो
मेरी सुबह की पहली दुआ हो
मेरी रात की आख़िरी सोच हो
मेरी हँसी की वजह हो
मेरी उदासी का इलाज हो
मेरी तन्हाई का साथ हो
भीड़ में तुम ही साथ हो
मेरी हर एक स्वांस में हो
मेरी हर एक धड़कन में हो
न तुम बिन जी सकती हूँ
न तुम बिन मर सकता हूँ
तुम ही मेरी शुरुआत हो
तुम ही मेरा अंत हो
कैसे कहूँ कि आप कौन हो मेरे लिए
बस इतना समझ लो,
तुम न हो तो मैं नहीं हूं मेरे लिए...
तुम्हारे बिना मैं अपूर्ण हूँ
साथ तुम्हारे मैं संपूर्ण हूं
तुम को पाकर खोना नहीं है
तुम को पाकर तुम में खोना है
मुझे ख़ुद से ज्यादा
तुम्हारा होना है
जब तक सांस चलेगी मेरी
हर एक सांस में तुम्हारा होना है
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X