आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

गरीब की दुआ भी भाग्य आपका बदल जाएगी।

                
                                                         
                            कुछ लोग दूर मंदिर जाते हैं
                                                                 
                            
घर का मंदिर भूल जाते है
वहाँ भीड़ में घण्टो खड़े रहकर
व्यवस्था का दोष बताते हैं।
कुछ तो इनको व्यापार
का केंद्र खुद बनाते है
उनसे कहना चाहता हूं
जो पूजा को बाहर जाते हैं।
क्यो जाते हो वहाँ
भीड़ लाइन हो जहाँ
किस ग्रन्थ में कहा है
कि दर्शन को यहाँ वहाँ जाओ
घर पर ही पूजा में मन लगाओ
ईश्वर को कण कण में व्याप्त है
पास के मंदिर में जाना ही पर्याप्त है
गणेश ने गौरी शंकर का चक्कर लगाया
मात पिता की पूजा को श्रेष्ठ बताया।
दर्शन की मोबाइल में एलबम न तैयार करो
घर पर मदद कर भंडारे, पूजा पाठ करो।
मन को उससे संतुष्टि भी मिल जाएगी
गरीब की दुआ भी भाग्य आपका बदल जाएगी।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर