आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जिसे पकड़ कर भी इंसान ख़ाली ही रह जाता है।

                
                                                         
                            जब भारी महफ़िल के शोर से अलग होते हैं,
                                                                 
                            
पहली बार हम ख़ुद से मिलते हैं। हम देखते हैं दुनिया से ज़्यादा शोर हमारे अंदर है।
हम मिलते हैं अपनी इच्छाओं से,
जो हर पल बाहर में जीना चाहती हैं।
हम रूबरू होते हैं अपने अंदर के लगाव से।
हम देखते हैं बिना गहराई के, बिना प्रेम के, हम सिर्फ़ सामने वाले से चिपक ही जाते हैं। अकेलेपन से दूर भागते हैं, ख़ुद को भरने के लिए कोई इंसान या चीज़ें खींचना चाहते हैं।
और इसलिए इसके बाद में हमारे अंदर एक अधूरी चाह होती है।
जीवन में गहराई चाहिए होती है, प्रेम चाहिए होता है,
जो एक साफ़ मन से निकलता है।
अब से हम अपने उस शोर को सुनते हैं जिसे हर पल कोई न कोई चीज़ चाहिए।
असल में हम जानते नहीं हमें क्या चाहिए।
जिस पल से हम पैदा होते हैं, हमें समाज बताती है हमें क्या चाहिए।
और वह हर चीज़ बाहरी है,
जिसे पकड़ कर भी इंसान ख़ाली ही रह जाता है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
14 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर